फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: कोर्ट परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, शराब के लिए पैसे देने से किया इंकार तो कर दिया हमला

Sat, 26 Sep 2026 07:57 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

जुन्नारदेव सत्र न्यायालय के बाहर अधिवक्ता अभिषेक ठक्कर से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोपाल मालवी ने शराब के लिए पैसे मांगे और इनकार करने पर गाली-गलौज कर मुक्के मारे। हमले में अधिवक्ता की आंख, नाक और पसलियों में चोट आई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायत करते अधिवक्ता गण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुन्नारदेव सत्र न्यायालय परिसर के बाहर शनिवार दोपहर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अधिवक्ता को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक उनके चेहरे व शरीर पर 3-4 मुक्के मार दिए। हमले में अधिवक्ता की दाईं आंख के नीचे, नाक और पसलियों में चोटें आई हैं। आरोपी ने मारपीट के दौरान उनकी जेब से रुपये निकालने का प्रयास भी किया। साथी अधिवक्ता के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकले थे अधिवक्ता
पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अधिवक्ता अभिषेक ठक्कर शनिवार 26 सितंबर को दोपहर करीब 1:45 बजे अपने मामले की सुनवाई के बाद सत्र न्यायालय से बाहर निकले थे। इसी दौरान गोपाल मालवी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि गोपाल मालवी ने अधिवक्ता पर दलाली करने का आरोप लगाया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। अभिषेक ठक्कर ने उसे शालीनता से बात करने के लिए कहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर गोपाल मालवी गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

ये भी पढ़ें- छतरपुर में हादसा: बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल; फंसे लोगों को निकालने करना पड़ी मशक्कत
विज्ञापन


चेहरे पर मुक्के मारे, जेब से रुपये निकालने की कोशिश
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अधिवक्ता के चेहरे और शरीर पर 3-4 मुक्के मारे। अचानक हुए हमले से अभिषेक ठक्कर घायल हो गए। उनकी दाईं आंख के नीचे, नाक और पसलियों में चोट आई। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उनकी जेब से जबरन रुपए निकालने की कोशिश भी की। अधिवक्ता के अनुसार आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी वकालत खत्म कर देगा। घटना के दौरान कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


साथी अधिवक्ता ने पहुंचकर छुड़ाया
मारपीट होते देख वहां से गुजर रहे साथी अधिवक्ता पंकज बिहारे ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। उन्होंने अभिषेक ठक्कर को आरोपी से छुड़ाया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और घायल अधिवक्ता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि गोपाल मालवी खुद को अधिवक्ता बताकर कोर्ट परिसर में अनधिकृत रूप से घूमता था और वहां फोटो-वीडियो बनाता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें