फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: जीप के खाई में गिरने से नौ मजदूर घायल, 20 लोग थे सवार

Tue, 19 Nov 2024 09:55 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

एक जीप खाई में गिर गई। इस दौरान नौ मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जीप में 20 मजदूर सवार थे।
विज्ञापन
घायलों को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में सावरी बाजार अंतर्गत प्रधान घोघरी मोड़ के पास आज यानी मंगलवार शाम एक जीप MH-30 L-8473 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उसमें सवार करीब नौ मजदूर घायल हो गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। उन्हें खटिया पर डालकर खाई से सड़क पर फिर एंबुलेंस से जिला अस्पताल तक लाया गया।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पांच एंबुलेंस घटना स्थल पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि चार मजदूर वाहन के नीचे दबे थे, जिन्हें निकालने की कोशिश की गई। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण और पुलिसकर्मी मिलकर घायलों के बचाव कार्य में जुटे रहे। वाहन में सवार एक युवक के मुताबिक, ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है।

जीप में थे 20 लोग सवार
प्राथमिक सूचना के अनुसार, जीप में ड्राइवर समेत करीब 20 लोग सवार थे। घायलों में सीमा धुर्वे पिता जनकू धुर्वे उम्र 18 साल निवासी बड़गोना, अनिता उईके सुनील उईके 27 वर्ष, रनो कुसरा पति लच्छी कुशराम 55 साल, समोदरी पति रखनलाल, संतरा पति सुखदेव 50 साल, अर्जुन पिता शंकर लावा घोघरी, अंकेश पिता रमूलाल 28 साल, अनिता उईके, रूपा धुर्वे पति सुभाष धुर्वे 25 साल, संदीप पिता संदीप धुर्वे 12 साल, सलिता धुर्वे पति मिथुन धुर्वे 23 साल, निकिता धुर्वे मनोज धुर्वे 14 साल घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें