फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: स्टेयरिंग फेल हाेने से पुलिया के नीचे गिरी बस, तीन लोग हुए घायल

Wed, 04 Sep 2024 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पांढुर्ना में एक हफ्ते में है तीसरा हादसा है। इससे पहले मोहि घाटी में एक बस पलटी थी, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई थी। वही सौसर काजल वाणी के पास दूसरा हादसा हुआ था जिसमें 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। तीसरा हादसा आज हो गया इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पलटी बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को पांढुर्णा से कोंढाली जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस का स्टेयरिंग फेल होने से बस पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बस नम्बर MP 50 P 1062 बेकाबू होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। बता दें कि यह हादसा पांढुर्णा विकासखंड के अंतर्गत कोंढाली-भाजीपानी के पास दोपहर को हुआ। इसमें 3 लाेग घायल हो गए। आस पास के लोगों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर नांदनवाडी अस्पताल भेजा गया।

इस पूरी घटना पर नांदनवाड़ी चौकी प्रभारी आशीष भीमते ने बताया कि बस में तीन ही लोग सवार थे। घटना का कारण बस का स्टेयरिंग अचानक फेल होना बताया गया। चालक आदिल बस में ही फंस गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नांदनवादी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते में तीसरा हादसा
गौरतलब हो कि पांढुर्ना में एक हफ्ते में है तीसरा हादसा है। इससे पहले मोहि घाटी में एक बस पलटी थी, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई थी। वही सौसर काजल वाणी के पास दूसरा हादसा हुआ था जिसमें 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। तीसरा हादसा आज हो गया इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें