फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: कांस्टेबल पत्नी और बेटी के सामने युवक को पाइप से पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 03 Aug 2020 03:53 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा।
विज्ञापन
युवक को उसकी पत्नी और बेटी के सामने बेरहमी से पीटता कांस्टेबल। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में पुलिस कांस्टेबल के एक युवक को उसकी पत्नी और बेटी के सामने पाइप से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने दमुआ थाने में पदस्थ कांस्टेबल को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर चैकपोस्ट पर चैकिंग के दौरान पुलिस आरक्षक ने पत्नी और बेटी के सामने उक्त शख्स से मारपीट की। कोरोना महामारी के चलते जिले में चार दिन का लॉकडाउन है। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बैतूल के चिचोली से एक शख्स अपनी पत्नी और बेटी के साथ छिंदवाड़ा आ रहा था। 

आरोप है कि रामपुर चैकपोस्ट पर तैनात पुलिस आरक्षक हुलसीराम ने बाइक सवार दंपती को रोका और पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी और देखते ही देखते यह बहस झूमाझटकी में तब्दील हो गई। इसके बाद आरक्षक ने युवक को पाइप से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक की पत्नी और बेटी ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल हुलसीराम को शोकॉज नोटिस जारी किया है। हालांकि विवाद के बाद दंपती वापस लौट गए और उन्होंने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें