फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: दोस्तों का चैलेंज पड़ा युवक को भारी, 10 गिलास देसी शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

Wed, 06 Apr 2022 10:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के खमारपानी में एक युवक को दोस्तों के चैलेंज पर 10 गिलास देसी शराब पीना भारी पड़ गया। ज्यादा मात्रा में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के खमारपानी में एक युवक को दोस्तों के साथ फिल्मी अंदाज में शराब पीना भारी पड़ गया। 10 गिलास देसी शराब पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खमारपानी के टेमनी गांव का है। यहां रहने वाले रतन भलावी को उसके दोस्तों ने 10 गिलास देसी शराब पीने का चैलेंज किया था, जिसे युवक ने स्वीकार कर लिया। चैलेंज जीतने के लिए युवक ने देसी मदिरा के एक के बाद एक 10 गिलास गले की नीचे उतार लिए, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे युवक की हालत बिगड़ने लगी और रतन के मुंह से झाग निकलने लगा। उसे उल्टियां शुरू हो गईं, उसकी हालत को देखते हुए तत्काल दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें