भाजपा कार्यालय में नशे में युवक ने कुर्सियां फेंक दी थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यालय में शराब के नशे में पहुंचे युवक ने जमकर हंगामा मचाया। खुद को मोदी आर्मी का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले युवक ने भाजपा कार्यालय कर्मचारी से बदतमीजी की फिर गालियां देते हुए कुर्सियां फेंकने लगा। कार्यालय प्रभारी ने जैसे-तैसे उसे कमरे में बंद किया और पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे लोकेश पवार नामक युवक भाजपा कार्यालय पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी। पहले तो उसने कर्मचारी से रजिस्टर मांगा, जब नहीं दिया तो उसने हंगामा कर दिया। भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर कुर्सियां फेंकने लगा। हंगामा बढ़ता देख छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय प्रभारी दिनेशकांत मालवी और कार्यालय मंत्री अरुण गदरे मौके पर पहुंचे और लोकेश को कमरे में बंद कर दिया।