फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: जिस ब्लॉक में रहते हैं कमलनाथ, वहां बना भाजपा का अध्यक्ष, जिले में अब 6 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस

Fri, 29 Jul 2022 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के जिस शिकारपुर में कमलनाथ रहते हैं वह मोहखेड़ ब्लॉक में आता है और वहां भाजपा समर्थित अध्यक्ष बैठ गया। आज मोहखेड़ जपं में कांग्रेस के दो सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में चला गया है। 
विज्ञापन
जिले में 6 अध्यक्ष पद पर भाजपा तो 5 पर कांग्रेस जीती है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जिले छिंदवाड़ा में जपं चुनाव में भाजपा ने बढ़त बना ली। रोचक ये है कि जिस शिकारपुर में कमलनाथ रहते हैं वह मोहखेड़ ब्लॉक में आता है और वहां भाजपा समर्थित अध्यक्ष बैठ गया। आज मोहखेड़ जपं में कांग्रेस के दो सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में चला गया है। कांग्रेस समर्थित ईश्वर वाडिवा उपाध्यक्ष बने हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मोहखेड़, चौरई, सौंसर, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा और बिछुआ में भाजपा जीती है,  जबकि परासिया, पांढुर्णा, हर्रई और तामिया में कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई है। छिंदवाड़ा में भाजपा को अमरवाड़ा और बिछुआ में अपनी सरकार बनाने के लिए गोंडवाना का सहारा लेना पड़ा। दोनों ही परिषदों में गोंडवाना समर्थित अध्यक्ष बनाने के फार्मूले के साथ भाजपा अपनी सरकार बना पाई। जिसको लेकर भाजपा पूरे जिले में कांग्रेस से एक कदम आगे रही। 

मोहखेड़ ब्लॉक में कांग्रेस के पास 12 जपं सदस्य थे जबकि यहां भाजपा के पास महज 11 सदस्य थे, ऐसे में एक गोंडवाना समर्थित जपं सदस्य ने कांग्रेस को समर्थन दिया था बावजूद इसके अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के विजय गावंडे को महज 11 ही वोट मिल पाए और अध्यक्ष का पद भाजपा की झोली में चला गया। उधर चौरई में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है जिसमें सरोज राधेश्याम रघुवंशी को अध्यक्ष बनाया गया है। यहीं नहीं चौरई विधानसभा के बिछुआ में भी पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने ऐसी रणनीति बनाई की गोंडवाना के साथ गठबंधन कर भाजपा की सरकार बन गई। ऐसे में भाजपा के गढ़ समझे जाने वाले बिछुआ और चौरई को बचाने में वह कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें