फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: खदान में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था

Thu, 13 Oct 2022 08:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मामला छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा के ग्राम बढ़चिचोली का है। पुलिस ने बताया कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक गिट्टी की खदान में पानी भर गया है। इसी खदान में नहाते समय 15 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक किशोर खदान में भरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने उतरा था। इसी दौरान वह गहराई में चला गया। काफी मशक्कत के बाद भी दोस्त उसे बचा नहीं पाए। आखिर में शव ही निकाला जा सका। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा के ग्राम बढ़चिचोली का है। पुलिस ने बताया कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक गिट्टी की खदान में पानी भर गया है। बढ़चिचोली में रहने वाला 15 वर्षीय रोहित पिता राधेश्याम मानमोड़े अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए इसी खदान में आया था। सभी दोस्त किनारे पर नहा रहे थे, पर रोहित थोड़ा आगे निकल गया। पानी गहरा होने से वह डूबने लगा। मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए।

दोस्तों ने आखिर में पास में काम कर रहे किसानों को सूचना दी, सभी ने कोशिश कर रोहित को बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एएसआई घूर सिंह भलावी ने बताया कि रोहित घर में सबसे छोटा था। उसका एक बड़ा भाई है। रोहित की मौत की खबर सुनते ही पूरा गांव शोकमय हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें