फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: छिंदवाड़ा का लाल जम्मू में आतंकी मुठभेड़ में शहीद, गांव में शोक की लहर, शुक्रवार को आएगा शव

Thu, 16 Jun 2022 04:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के लाल भारत यदुवंशी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। भारत की शहादत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में शहीद भारत यदुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के लाल भारत यदुवंशी जम्मू कश्मीर में भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। भारत की शहादत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। शहीद जवान का शव शुक्रवार को गृहगांव आएगा। 
विज्ञापन


भारत यदुवंशी छिंदवाड़ा जिले के ग्राम रोहना के शंकर खेड़ा का निवासी था। बुधवार को जम्मू में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान ग्रेनेट के हमले से भारत शहीद हो गए। भारत ने 2015 में आर्मी ज्वाइन की थी, तब से लगातार वे सीमा पर तैनात होकर देश सेवा कर रहे थे। आतंकियों से लोहा लेते हुए महज 28 साल की उम्र में भारत शहीद हो गए।

गांव में शोक की लहर 
जैसे ही भारत यदुवंशी के शहीद होने की खबर पहुंची, पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जवान बेटे के शहीद होने की खबर सुनकर मां की तबीयत बिगड़ गई। वहीं, पत्नी और बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद भारत को पूर्व सीएम कमलनाथ और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



बुधवार शाम को हुई थी मुठभेड़
भारत यदुवंशी जम्मू कश्मीर के दुर्ग मुला क्षेत्र के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ तैनात थे, यहां बुधवार शाम को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वे ग्रेनेट के हमले से बुरी तरह घायल हो गए थे। जहां ज्यादा चोट लग जाने के कारण उनकी जान चली गई। 


शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के मुताबिक शहीद भारत यदुवंशी का शव शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचेगा। जहां उनका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत के शहीद होने की खबर लगते काफी संख्या में लोग उनके घर पर इकट्ठा हो गए हैं।
विज्ञापन


शहीद भारत की पत्नी गर्भवती है 
शहीद भारत यदुवंशी की पत्नी उर्मिला यदुवंशी की हालत उनका शहादत की खबर सुनते ही बिगड़ गई। उर्मिला चार माह की गर्भवती है। भारत और उर्मिला की दो छोटी बेटियां हैं। पिता के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मां सुशीला और पिता ओंकार के आसूं बेटे की शहादत की खबर मिलने के बाद से थम नहीं रहे हैं।

छोटा भाई भी फौज में
देश की सरहद पर आतंकवादियों की गोलियों का निशाना बने भारत यदुवंशी का छोटा भाई नारद यदुवंशी भी बारामुला जिले में सरहद पर तैनात है। उनके पिता ओमकार यदुवंशी की 6 एकड़ जमीन है, जिससे वह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने देश सेवा के लिए अपने दोनों बेटों को सरहद पर भेजा था, जिसमें से एक बेटा भारत मां की रक्षा के दौरान शहीद हो गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें