फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर गिरेगी गाज, निगम उपचुनाव में हार के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 17 Jun 2023 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर गाज गिरना लगभग तय हो चुका है। निगम उपचुनाव में हुई हार के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम तक इस्तीफा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर गिरेगी गाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम छिंदवाड़ा में पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस संगठन जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है। दरअसल, वार्ड 42 में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू स्वामी की हार को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला को हटाए जाने की खबर है, जिसके चलते वह शनिवार शाम तक अपना इस्तीफा संगठन को सौंप सकते हैं।

विज्ञापन


गौर किया जाए तो राजू स्वामी की टिकट पंकज शुक्ला के प्रस्ताव पर फाइनल की गई थी। कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि पंकज शुक्ला ने बकायदा यह जिम्मेदारी ली थी कि राजू स्वामी को वह अच्छी खासी वोटों से चुनाव जीताएंगे। लेकिन परिणाम इस दावे की विपरीत आए। ऐसे में कांग्रेस के कुछ अन्य चेहरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

प्रमोद शर्मा, पप्पू यादव, प्रबल सक्सेना या गुंजन शुक्ला को मिल सकती है कमान...
कांग्रेस सूत्रों की माने तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रमोद शर्मा, पप्पू यादव, प्रबल सक्सेना या गुंजन शुक्ला को मिल सकती है। इन नामों को लेकर कांग्रेश हल्के में चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कब तक नए चेहरे को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्य बात यह भी है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष में अपने निर्धारित कार्यकाल से ज्यादा अवधि पूर्ण कर ली है। इसके लिए उनका हटना लगभग तय भी माना जा रहा है। 
विज्ञापन


पिछले चुनाव में पंकज शुक्ला का अच्छा रहा परफॉर्मेंस...
मुख्य बात यह भी है कि पिछले नगर निगम चुनाव में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला की रायशुमारी पर ही पार्षदों के टिकट फाइनल हुए थे। ऐसे में कांग्रेस को अच्छी खासी जीत मिली थी, जिसके बाद पंकज शुक्ला को पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से शाबाशी भी मिली थी। लेकिन उपचुनाव में उनके द्वारा प्रत्याशी बनाए गए राजू स्वामी कमाल नहीं दिखा पाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें