फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: विधायक की बहू ने की आत्महत्या; रात कमरे में लगाया फंदा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Dec 2023 09:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता को फंदे से उतारा। बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
मोनिका की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परासिया के विधायक सोहन वाल्मीकि पुत्रवधू मोनिका बाल्मिक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर मोनिका को फंदे उतारा और बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही परासिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे को सील कर दिया है। वहीं SFL टीम ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति आदित्य वाल्मिक WCL में कार्यरत है। वहीं, कुछ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। विवाहिता ने सुसाइड क्यों किया इसको लेकर पुलिस जांच के बाद जानकारी देने की बात कह रही है। 

मायके पक्ष के सामने होगी जांच
मृतका के माता-पिता और भाई के परासिया पहुंचने के बाद मामले की जांच की जाएगी। घटना को लेकर परिजन भी कुछ कहने से इनकार कर रहे हैं। आखिर मोनिका ने सुसाइड क्यों किया इसको लेकर तरह-तरह के सवाल सामने आ रहे हैं, हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें