फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: चौराई में हादसा, अवैध रेत खनन कर रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आए युवक की मौत, दो घायल

Thu, 18 Jan 2024 01:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

हादसे के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेत के इस अवैध परिवहन को लेकर वाहन को घेर लिया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरई के मुआरी शासकीय स्कूल के सामने बुधवार की शाम साढ़े 6 बजे हुए सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार दो अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि वाहन में अवैध रेत खनन के बाद परिवहन किया जा रहा था, तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ।

विज्ञापन


जानकारी में पुलिस ने बताया कि चौरई निवासी अंकित वर्मा क्षेत्र के सुधीर वर्मा और गुड्डा दीक्षित के ट्रैक्टर से रेत का परिवहन करते हैं। बुधवार के दिन भी अंकित पेंच नदी से रेत भरकर आ रहा था। इसी दौरान मुआरी स्कूल के सामने ट्रैक्टर में सवार खिरेटी निवासी मरकाहांडी में रह रहे 25 वर्षीय विनय पिता मिल्ली यादव, सुभाष चौधरी और अरूण वर्मा वाहन से गिरकर हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान विनय ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेत के इस अवैध परिवहन को लेकर वाहन को घेर लिया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चालक मौके से भाग निकला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाकर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें