छिंदवाड़ा पुलिस महकमे में शनिवार देर शाम एक बड़ा फेरबदल किया गया, जिसमें एसआई और एएसआई के अलावा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले किए गए।
पुलिस महकमे से जारी की गई सूची के अनुसार, कुंडीपुरा टीआई महेंद्र भगत को कुंडीपुरा थाने से हटाकर लाइन अटैच किया गया है। वहीं, कोतवाली में पदस्थ तुलसीदास धारवे को हर्रई थाने भेजा गया है।
इस तबादला सूची में कुल 15 एसआई और छह आरक्षक के नाम शामिल हैं। चुनावी साल में हुआ फेरबदल पुलिस महकमे के द्वारा जो फेरबदल किया गया है, उसे चुनाव से ऐन पहले तीन साल पूरे करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम हैं।
हालांकि, कुछ इसे राजनीतिक तबादला करार दे रहे हैं। मामला कुछ भी हो, लेकिन लंबे समय के बाद इतना बड़ा फेरबदल पुलिस प्रशासन के द्वारा किया गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।