फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पांढुर्णा के सेंदुरझना में दशहरा देखने गया था परिवार, घर में लग लगने से जिंदा जल गया बुजुर्ग

Thu, 26 Oct 2023 08:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara News: पांढुर्णा के सेंदुरझना में एक बुजुर्ग की आग में जलकर मौत हो गई। मृतक के परिवार के अन्य सदस्य दशहरा देखने गए थे, इसी दौरान घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांढुर्णा के सेंदुरझना में दशहरा पर्व की रात एक मकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। वहीं, घर के अंदर सो रहा बुजुर्ग आग की लपटो में इस कदर घिरा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सारे मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेंदुरझना के चांगोबा निवासी झिंगु वरके 58 साल अपने खेत में बने घर में सोया हुआ था, तभी अचानक मकान में आग लग गई। वहीं अचानक लगी आग की लपटों में झिंगु वरके अपनी जान नहीं बचा पाए, परिजनों का कहना है कि वह लकवा ग्रस्त थे, इसलिए भाग नहीं पाए। हादसा उस समय हुआ जब पूरा परिवार दशहरा मेले में गया, बाद में किसी की सूचना वह भागते भागते अपने मकान में पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और झिंगु भी मकान के साथ जलकर अपनी जान गवां चुका था। 

पुलिस ने जांच में लिया मामला
इस घटना के बाद पुलिस ने सारे मामले को जांच में लिया है। प्रथम द़ृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, वहीं इस हादसे को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है, फिलहाल यहां बुजुर्ग की मौत से पूरा परिवार सदमें में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें