फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: अमरवाड़ा में भारी बारिश से भर-भराकर गिरा  कच्चा मकान, मां-बेटे घायल, कई इलाकों में भरा पानी

Sun, 16 Jul 2023 09:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

भुड़कुम निवासी सद्दू शाह अपने मकान में अपनी पत्नी कन्याकुमारी( 26) अपने बेटे समीर शाह(6) और एक मेहमान के साथ सो रहा था। तभी अचानक भारी बारिश के चलते उसका मकान गिर गया।
विज्ञापन
कच्चा मकान गिरने से दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। अमरवाड़ा विकासखंड में शुक्रवार रात भारी बारिश हुई, जिससे नदी नाले उफान पर रहे। वहीं, भुड़कुम ढाना में एक आदिवासी का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे गहरी नींद में सो रही एक महिला और उसका मासूम बच्चा मकान में दब गया। समय रहते दोनों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें मामूली चोट आई है। मां और बेटे को पहले अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं, महिला की आंख में चोट लगने के कारण उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया हैं। 
विज्ञापन




तहसीलदार छवि पंत के मुताबिक हादसा तकरीबन रात के 2:30 बजे हुआ। भुड़कुम निवासी सद्दू शाह अपने मकान में अपनी पत्नी कन्याकुमारी( 26) अपने बेटे समीर शाह(6) और एक मेहमान के साथ सो रहा था। तभी अचानक भारी बारिश के चलते उसका मकान गिर गया। मकान गिरते ही सद्दू और एक अन्य सदस्य घर से बाहर निकल गया, लेकिन मकान की लकड़ी और बल्लियों में उसकी पत्नी और बच्चा दब गया, जिसे तत्काल ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया तथा अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वहीं, तहसीलदार ने पटवारी से मकान का पंचनामा बनवा लिया है तथा उन्हें दूसरे मकान में ठहराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें