फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara : रिहायशी इलाके में तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, लोगों में दहशत, विशेष टीम रख रही मूवमेंट पर नजर

Fri, 25 Aug 2023 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले के रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। तेंदुए ने यहां हाल ही में एक हिरण का शिकार किया है, वन विभाग की टीम तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रख रही है। 
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में तेंदुए की दहशत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मादा तेंदुआ ने एक हिरण का शिकार किया, इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। घटना के बाद वन विभाग की टीम पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही है, लेकिन कहीं भी कोई पगमार्क नज़र नहीं आया है। रेंज ऑफिसर पंकज शर्मा के मुताबिक जिस तरह से हिरण का शिकार किया गया है उसे देखकर लग रहा है कि किसी वन्य प्राणी ने ही उस पर अटैक किया था। 11 सदस्यों की टीम इस वन्य प्राणी के मूवमेंट पर नजर रख रही है, हालांकि कहीं भी किसी तरह का कोई पगमार्क नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पिछले दिनों एक मादा तेंदुआ नर्सरी की तरह मूवमेंट कर रही थी, ऐसे में शायद वही इस इलाके में पहुंची है ऐसी आशंका है। 
विज्ञापन


मोहगांवकर निवास में मृत अवस्था में मिला था तेंदुआ
गौरतलब है कि यहां रहने वाले मोहगांवकर दंपती के मकान में देर रात एक वन्य प्राणी ने हिरण का शिकार किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि किसी वन्य प्राणी ने हिरण का पीछा किया, जिसके बाद हिरण सीधे उनके मकान में आ गया और यहां बरामदे में उसने उसका शिकार कर लिया इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें