फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दोपहर को एसपी ने दिए गश्त बढ़ाने के निर्देश, शाम को हो गई लूट 

Wed, 06 Jul 2022 11:37 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अपराधियों पर किसी का जोर नहीं चल रहा है। एसपी ने दोपहर को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए और शाम को लूट हो गई। 
विज्ञापन
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दोपहर को एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए थे। आदेश के कुछ घंटों बाद ही कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पखडिय़ा में लूट हो गई। इसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। यहां बदमाश एक युवक से रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी लूट ले गए। चौबीस घंटे बाद भी पुलिस की जांच जारी है।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मारई निवासी 25 वर्षीय सोनू पिता श्यामजी बांदे एक खाद-बीज की दुकान में कर्मचारी है। रविवार रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच वह घर लौट रहा था। रिंगरोड से पखडिय़ा मार्ग पर तीन बाइक सवारों ने सोनू का रास्ता रोका। उससे 15 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने बाइक की चाबी भी छीन ली।   

एफआईआर भी दर्ज नहीं की 
प्रार्थी लूट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस एफआईआर दर्ज करने से पहले घटना की पुष्टि करने में लगी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में सीएसपी प्रियंका पांडे ने बताया कि थाना प्रभारी लूट की सूचना की सत्यता की जांच कर रहे हैं।  जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें