फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, खूनाझिर के पास हादसे में एक युवक की मौत

Sat, 09 Dec 2023 10:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के खूनाझिर कलां एरिया में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक के बाइक में टक्कर मारने के चलते हुआ है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में खूनाझिर कलां के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा अन्य घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सावरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लावा घोघरी के कबीरदास पिता दीनू करवेती (25) अपने दोस्त रामचंद्र धुर्वे (47) के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर छिंदवाड़ा से घर की तरफ लौट रहा था।तभी खूनाझिर कलां के समीप ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल कबीरदास ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसका दोस्त रामचंद्र बुरी तरह से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

स्कूल वैन ने मासूम को रौंदा
पुलिस ने बताया कि शिवपुरी के सोनखवा निवासी पंकज धुर्वे का बेटा रियान स्कूल में पढ़ाई करता है। शनिवार के दिन स्कूल से जब वो वैन से घर आया तो उसके दादा उसे लेने बाहर निकले। इस दौरान रियान की छोटी बहन डेढ़ वर्षीय कुमारी आयाशी पिता पंकज धुर्वे भी कब बाहर निकल गई, समझ नहीं आया। तभी रियान को छोड़कर वैन चालक ने वाहन आगे बढ़ाया, जिसकी चपेट में आने की वजह से आयाशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा लिया है, जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें