फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: सिंगोड़ी के भजिया में मवेशी को नहलाने गए युवक की डैम में डूबने से मौत, बुझ गया घर का चिराग

Tue, 29 Aug 2023 07:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara News: अमरवाड़ा के ग्राम भजिया में डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी भैंसों को नहलाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और तैरना ना आने के कारण डूब गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भजिया में एक 21 वर्षीय के युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद तत्काल चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को डैम से निकाला, वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम ने बताया कि अरविंद पिता हजारी(21) अपनी भैंसों को नहलाने क्रेशर के पास बने डैम में गया हुआ था। यहां पर भैंसों को नहलाते समय अरविंद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से अरविंद की मौत हो गई। भजिया ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद अपने घर की इकलौती संतान था, आज असमय हुई इस मौत के कारण अरविंद के परिवार सहित पूरे ग्राम का माहौल गमगीन हो गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना के बाद पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है, वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें