शक्ति की उपासना और आराधना के महापर्व नवरात्र की नवमीं पर विशेष पूजन अर्चन कर कन्या भोज का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर किया। कमलनाथ के निज निवास शिकारपुर में कन्याभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद नकुलनाथ ने धर्मपत्नी प्रियानाथ कन्याओं को भोजन प्रसादी परोसी।
छिंदवाड़ा में नवरात्र की नवमीं पर सांसद नकुलनाथ ने धर्मपत्नी प्रियानाथ के साथ सर्वप्रथम पूजन अर्चन किया। सनातन संस्कृति व रीति-रिवाज के अनुसार शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पैर पखारे व तिलक, पूजन आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
ततपश्चात कन्याओं को भोज कराया। नकुलनाथ व प्रियानाथ ने कन्याओं को भोजन परोसा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर नवमीं पर आयोजित कन्याभोज में 101 कन्याएं शामिल हुई।