फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: खमारपानी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, आरोपी सहित अपचारी बालक गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2023 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में खमारपानी के डूडेवानी में हुए महिला के जघन्य हत्याकांड का बिछुआ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी विनायक वर्मा के मुताबिक, मृतक महिला ममता पाटिल को उसी के प्रेमी थाना बिछुआ के जामुन टोला निवासी अशोक सराठे ने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
प्रेमी ने की थी महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में डूडेवानी आमाझिर मार्ग पर पांच मार्च को एक अज्ञात महिला का धड़ मिला था, जिसकी शिनाख्त सुरंगी निवासी ममता पाटिल उम्र 35 साल के रूप में हुई थी। पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि जामुन टोला निवासी अशोक सराठे के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बताए आधार पर आरोपी को जब राउंडअप किया तो पहले वह गोलमोल जवाब देता रहा। बाद में उसने अपनी चांद के मोघर में रहने वाले नाबालिग साथी के साथ हत्याकांड को अंजाम देना कबूल कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक ने बताया कि मृतिका की शादी बंधन में हुई थी। वह अपने पति को छोड़कर पिछले कुछ दिनों से ससुराल में रह रही थी। मजदूरी करने के दौरान उससे उसकी पहचान हो गई। बाद में दोनों के बीच संबंध बन गए। इसी बीच मृतिका लगातार अशोक से शादी करने का दबाव बनाने लगी। अशोक ने बताया कि उसका स्वभाव अलग तरह का था, इसलिए वह उसके गले नहीं पड़ना चाह रहा था। ऐसे में उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और तीन मार्च को उसके घर जाकर शादी में जाने की बात कहकर उसे अपने साथ लाया। यहां उसने पहले महिला के साथ संबंध बनाए, बाद में दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

नाबालिग आरोपी को लालच देकर कराया सिर धड़ से अलग...
बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक सराठे ने अपने नाबालिग साथी को किसी चीज का लालच देकर उसे अपने साथ महिला की हत्या करने लेकर गया था। इसके बाद उसने दो चाकू से महिला को मौत के घाट उतारा। उसके बाद अपनी नाबालिग साथी की मदद से उसका सिर धड़ से अलग किया और उसे ले जाकर कन्हार गांव की पुलिया के पास फेंक दिया।
विज्ञापन


इस टीम ने किया खुलासा...
चौरई एसडीओपी प्रीतम सिंह बालरे, थाना प्रभारी बिछुआ निरीक्षक पूर्वा चौरसिया, चौकी प्रभारी खमारपानी उनि. पूनम उईके, एफएसएल अधिकारी अजिता जौहरी, फिंगर प्रिंट यूनिट अधिकारी सतेन्द्र बघेल, सउनि. गुणवंत पवार, सउनि कंधीलाल सैयाम, प्र.आर. विनोद बघेल, प्र. आर. चंद्रशेखर सोनी, आर. सुरेश, आर. मनोज सिंह, आर. रविशंकर भारती, आर. भूपेन्द्र, आर. नितिन, अंकित शर्मा, सैनिक रविन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें