फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: बुजुर्ग के साथ कुएं में गिरी मासूम की हुई मौत, मोहखेड़ के नरसला में पैर फिसलने से हुआ हादसा

Fri, 27 Oct 2023 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में मोहखेड़ के ग्राम नरसला से एक हादसा सामने आया है। यहां 18 महीने की मासूम बच्ची को गोद में लेकर कच्चे कुएं के पास से गुजर रही एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। कुएं में गिरने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में मोहखेड़ के ग्राम नरसला से एक दुखद हादसा सामने आया। यहां 18 महीने की मासूम बच्ची को गोद में लेकर कच्चे कुएं के पास से गुजर रही एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। कुएं में गिरने से मासूम और बुजुर्ग दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि नरसला निवासी 65 वर्षीय समकरिया पति भानू इवनाती रोजाना की तरह गुरुवार सुबह लगभग सात बजे पड़ोसी अशोक उईके की 18 महीने की बेटी सुरभि को खिलाने उसके घर गई थी। अशोक और समकरिया के घर के बीच लगभग तीन सौ मीटर का फासला है। दोनों घरों के बीच में एक कच्चा कुआं है। सुरभि को गोद में लेकर समकरिया पैदल अपने घर जा रही थी।

पैर फिसलने से समकरियाबाई मासूम सुरभि के साथ कुएं में जा गिरी। लगभग आठ बजे यहां से गुजरने वाली एक महिला ने दोनों को कुएं में देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कुएं से निकालकर बच्ची को बाइक से जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समकरियाबाई को मोहखेड़ अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें