फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: अमरनाथ हादसे से घबराए छिंदवाड़ा के 15 यात्री बिना दर्शन किए लौट रहे, 37 किमी पहले रुके

Sun, 10 Jul 2022 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के जत्थ में शामिल लोगों का कहना है कि जैसे ही हादसे की खबर मिली, यहां भी लोग सहम गए थे। हमारे जानने वालों के फोन आ गए, परिजन भी डरे हुए थे। फोन पर बात होने के बाद परिजनों ने थोड़ी राहत महसूस की। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पर गए छिंदवाड़ा के श्रद्धालु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ में बादल फटने की घटना से दूसरे श्रद्धालु भी सहमे हुए हैं। यात्रा फिलहाल रोकी गई है, मलबा हटाने का काम चल रहा है। इससे कुछ श्रद्धालु बिना दर्शन किए लौटने लगे हैं। छिंदवाड़ा के 15 भक्त बाबा बर्फानी से 37 किमी पहले सोनमर्ग में ही रुके हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के सुरेन्द्र साहू और प्रदीप साहू का परिवार पहुंचा अमरनाथ दर्शन करने पहुंचा है। आठ लोगों का समूह फिलहाल सोनमर्ग में रुका है और शनिवार दोपहर 12 से 3 के बीच उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन होने थे, लेकिन इसके ठीक पहले शुक्रवार को हुई घटना के बाद अब उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन करे बगैर ही लौटना पड़ रहा है। सुरेन्द्र साहू ने बताया कि शुक्रवार करीब चार बजे रहे थे जब हमारे गाइड का फोन आया कि आप सभी वापस आ जाएं मौसम में खराबी है। 

छिंदवाड़ा के जत्थ में शामिल लोगों का कहना है कि जैसे ही हादसे की खबर मिली, यहां भी लोग सहम गए थे। हमारे जानने वालों के फोन आ गए, परिजन भी डरे हुए थे। फोन पर बात होने के बाद परिजनों ने थोड़ी राहत महसूस की। 
विज्ञापन


एक अन्य श्रद्धालु बापू बालपांडे ने बताया कि शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे से सभी घबरा गए थे। हमारे जत्थे में हम कुल 10 लोग शामिल हैं। हमारा जत्था हादसे के एक घंटे पहले ही बाबा बर्फानी के दर्शन करके अमरनाथ गुफा से लौटा था। अमरनाथ गुफा के पास ही यह हादसा हुआ और दर्शन के बाद वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर पहुंच गए थे। हादसे की खबर मिली, जिससे मन काफी दुखी हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें