फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Crime: शादी के एक महीने पहले युवती ने की आत्महत्या, अंबाड़ा के नौलखापा गांव की रहने वाली थी

Tue, 23 May 2023 05:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में अंबाड़ा के नौलखापा गांव की रहने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती की करीब एक महीने बाद शादी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अंबाड़ा पंचायत के ग्राम नौलखापा में  एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी, जिस समय युवती ने फांसी लगाई, उस समय परिवार के सदस्य अन्य कामों में व्यस्त थे। मृतिका का नाम शारदा मर्सकोले बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पिता दयाराम मर्सकोले ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर में ही काम कर रहे थे, तभी काफी देर तक उनकी बेटी अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उन्होंने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवती के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

एक महीने बाद होनी थी शादी...
परिजनों के मुताबिक, युवती की शादी एक महीने बाद होनी थी। ऐसे में उसने आत्महत्या क्यों किया, यह सवाल किसी पहेली से कम नहीं है। फिलहाल, पुलिस परिजनों के बयान ले रही है, उसके बाद ही मामला सामने आ सकता है कि आखिरकार युवती ने फांसी लगाकर क्यों जान दी। हालांकि, पुलिस ने मर्ग क्रमांक 42/23 दर्ज कर जांच में लिया शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पुलिस चौकी प्रभारी मयंक उईके द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें