फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा के विधायक ने दिया इस्तीफा, कमलनाथ के लिए छोड़ी सीट

Wed, 20 Feb 2019 08:05 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने विधानसभा की सदस्यता से बुधवार को त्यागपत्र दे दिया। सक्सेना के इस्तीफे से मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव में उम्मीदवार बनने का रास्ता साफ हो जायेगा।

विज्ञापन


सक्सेना ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘अपने नेता (कमलनाथ) के उपचुनाव लड़ने के लिये मैंने छिंदवाड़ा से विधायक पद से इस्तीफा दिया है। मैंने अपना त्यागपत्र आज विधानसभा अध्यक्ष को दे दिया और मुझे विश्वास है कि यह स्वीकार हो जायेगा।’’ 

कमलनाथ ने 17 दिसंबर 2018 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। फिलहाल कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और नियमानुसार उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के छह माह के अंदर विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना होगा। 
विज्ञापन


कमलनाथ के एक नजदीकी कांग्रेस नेता ने बताया कि इससे पहले छिंदवाड़ा से नौ दफा लोकसभा सांसद छिंदवाड़ा जिले की ही सौंसर विधानसभा सीट से उपचुनाव में उतरने का मन बना रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने सौंसर से उपचुनाव नहीं लड़ने का निर्णय इलसिये लिया क्योंकि सौंसर अपेक्षाकृत छोटा स्थान है और भाजपा उनके खिलाफ यह दुष्प्रचार कर सकती है कि कमलनाथ ने आसान जीत के लिये छिंदवाड़ा विधानसभा सीट छोड़कर सौंसर सीट को चुना।

कमलनाथ वर्ष 1980 से मात्र एक बार छोड़कर छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से नौ दफा सांसद रहे हैं और नवंबर 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर विजय हासिल की थी।  (इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें