फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पोर्टल बंद होने से निगम को हो रहा करोड़ों का घाटा, नगर निगम में जमा होने वाले टैक्स में आई गिरावट

Fri, 02 Feb 2024 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा नगर निगम में बंद हुए पोर्टल के चलते टैक्स जमा करने में काफी कमी आ गई है। लोग कार्यालय जाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में तेजी से नगर निगम की इनकम भी घट गई है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा नगर निगम में टैक्स जमा करने का पोर्टल बंद होने के कारण निगम की आय काफी तेजी से घट रही है। संपत्ति कर हो या नल टैक्स, लोग जहां हर महीने करोड़ों रुपए की आय होती थी वहां सिर्फ 4 से 5 लाख की आय हो रही है। इसके कारण आमदनी घटने से नगर निगम घाटे में चला गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सर्वर क्रैश होने के कारण बंद हुए पोर्टल के चलते निगम टैक्स जमा करने में काफी कमी आ गई है। लोग कार्यालय जाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में तेजी से नगर निगम की इनकम भी घट गई है। पहले से ही निगम आय कम होने के कारण घाटे में चल रही थी, अब समय पर टैक्स जमा न होने के कारण और भी घाटा हो रहा है। पोर्टल इस हफ्ते शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन समय रहते नगर निगम का पोर्टल शुरू नहीं हुआ तो लाखों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

आय घटने से आर्थिक संकट से जूझ रहा निगम
गौरतलब हो कि निगम की पूरी अर्थव्यवस्था जल कर टैक्स, मकान टैक्स और अन्य करों पर टिकी हुई है। पहले लोग बढ़ चढ़कर पोर्टल के माध्यम से इन टैक्स का भुगतान करते थे, लेकिन लंबे समय से पोर्टल बंद होने के कारण अब लोग टैक्स का समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके कारण नगर निगम की आय तेजी से घट रही है। यदि यही हाल रहा तो कर्मचारियों से लेकर सफाई कर्मियों तक के वेतन के लाले पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें