फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: बेलगाम बोलेरो ने एक की जान ली, पांच लोगों को टक्कर मारी, गाड़ी छोड़कर भागा चालक

Sat, 06 Aug 2022 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में बोलेरो चालक द्वारा कई लोगों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बोलेरो चालक द्वारा कई लोगों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। चालक अभी फरार है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। छिंदवाड़ा के आजाद चौक से बरारीपुरा शराब दुकान के सामने तक हादसों का सिलसिला चला। पुलिस ने बताया कि बोलेरो (एमपी 28/सी 8029) के चालक ने अंधाधुंध रफ्तार से गाड़ी चलाकर छह लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आजाद चौक में अधेड़ को रौंदने के बाद बोलेरो चालक ने पांच लोगों को और टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। जांच में पता चला कि गाड़ी नीना पति राकेश सनकत के नाम पर है। बताया जाता है कि वाहन उनका बेटा चला रहा था, लेकिन वारदात के बाद से वो फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है जबकि चालक की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें