फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: चांद के कोटलबर्री में खुले में पेशाब कर रहे युवक को रोकना पड़ा भारी, मामूली विवाद में मारी कुल्हाड़ी

Sat, 01 Jul 2023 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

खुले में पेशाब कर रहे एक युवक को रोकना महिला को भारी पड़ गया। गुस्से में युवक ने घर से कुल्हाड़ी लाकर महिला के पति पर हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांद के कोटलबरी में खुले में पेशाब कर रहे युवक को पड़ोसन ने रोका तो युवक उससे विवाद करने लगा। बचाव में जब महिला का पति आया और युवक को समझाकर वापस भेज दिया तो इस युवक ने घर से कुल्हाड़ी लाकर युवक को मार दिया, गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी में चांद पुलिस ने बताया कि कोटलबरी निवासी 35 वर्षीय महासिंह पिता रामचरण बंदेवार की पत्नी सुबह घर के बाहर निकली थी, तब पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय मंतोष पिता जंगलसिंह कुमरे घर के बाहर खुले में पेशाब कर रहा था। महासिंह की पत्नी ने उसे टोका तो मंतोष उसे मारने दौड़ गया। तभी महासिंह आया और मंतोष को समझाकर वापस भेज दिया, लेकिन इस बात से गुस्से में आया मंतोष घर गया और कुल्हाड़ी लेकर वापस लौटा और विवाद कर महासिंह को पेट, सीने और पीठ में तीन वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मंतोष को धारा 307 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें