फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: गोली मारकर युवक की हत्या, वारदात के बाद मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए आरोपी

Fri, 29 Jul 2022 09:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के मतगुवां थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोडन में अज्ञात कारणों के चलते अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी और हत्या के बाद उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के मतगुवां थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोडन में अज्ञात कारणों के चलते अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी और हत्या के बाद उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कोडन निवासी 24 वर्षीय दीपक यादव (पिता हरिदयाल यादव) को रगोली तिराहे के पास गोली मारी गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवक शाम को घर से रगोली तिराहे के लिए निकला था, इसी दौरान उसे गोली मारकर अज्ञात लोगों ने उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और मामले जांच में जुटी है। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर हैं और मामले की जांच में जुट गये हैं। तो वहीं जिला हॉस्पिटल में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें