मध्य प्रदेश के छतरपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बैग चोरी गैंग में शामिल होने की शंका में एक युवक को पकड़कर पहले तो जमकर पीटा गया फिर खंभे से बांधकर रखा गया। पुलिस के आने तक युवक सड़क पर बंधा पड़ा रहा। पुलिस छुड़ाकर थाने लाई।
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली बस स्टैंड का है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर में उत्तरप्रदेश श्रीनगर के रहने वाले रावेंद्र कुमार दुबे बस स्टैंड पर खड़े थे। तभी तीन-चार युवक उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। उन्हीं के साथ वाले एक युवक को मैंने पकड़ लिया। पूछताछ में वह किसी के साथ न होने का कहता रहा। मैंने पुलिस को सूचना दी, तब तक वह कहीं भाग न जाए इसलिए लोगों की मदद से उसके पैर खंभे से बांध दिए थे। पुलिस आई तो युवक को छुड़वाकर अपने साथ ले गई है।