फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम घुटने से महिला की मौत, जनरल बोगी में अधिक भीड़ होने से गई जान

Tue, 08 Nov 2022 08:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

महिला अपने पति और देवर के साथ झांसी जा रही थी। महिला में कोई हलचल नहीं देखकर शव हरपालपुर स्टेशन उतारा गया। कार्यवाही के चक्कर में शव चार घंटों तक प्लेटफॉर्म पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर चार घंटे पड़ा रहा शव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले हरपालपुर में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला जनरल बोगी में यात्रा कर रही थी। बताया जा रहा है कि भीड़ के चलते महिला की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार 70 वर्षीय बुजुर्ग बेनीबाई पाल पति हरदयाल ग्राम दादरी थाना महोबकंठ जिला महोबा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। वो अपने पति हरदयाल पाल और देवर मनमोहन के साथ कुलपहाड़ स्टेशन से झांसी जाने के लिए उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ी। तीनों जनरल बोगी में सवार हो गए। ट्रेन की जनरल डिब्बे में अत्यधिक भीड़ थी। घुटाई स्टेशन के पास यात्रा के दौरान अचानक महिला की तबियत बिगड़ी और सांसे थम गई। परिजनों ने शव को हरपालपुर स्टेशन पर उतार कर इस सूचना जीआरपी सहित स्टेशन प्रबंधक को दी गई। साथ ही इसकी सूचना थाना हरपालपुर पुलिस को दी गई। 


कार्यवाही के चक्कर में स्टेशन पर पड़ा रहा शव
थाना पुलिस ने जीआरपी का मामला बताकर कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। ऐसे में प्लेटफार्म पर घंटों महिला का शव पड़ा रहा। चार घंटे बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें