फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डॉन बनने की चाहत में लॉ स्टूडेंट ने अपहरण कर की हत्या, गूगल पर अपराध और सजा के बारे में करते रहे सर्च

Thu, 12 Oct 2023 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

डॉन बनने की चाहत में एलएलबी के छात्रों ने अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद इन्होंने मृतक के मोबाइल से ही दो लाख की फिरौती मांगी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। इसमें डॉन बनने की चाहत में एलएलबी के छात्रों ने अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद आरोपी गूगल पर अपहरण और हत्या की सजा के मामले में जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन


छतरपुर एसपी अमित सांघी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना का खुलासा किया। सांघी के मुताबिक 6 अक्तूबर को महाराजपुर थाना क्षेत्र के झिकमऊ निवासी लल्लू कुशवाहा का अपहरण किया गया और फिर कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक यादव और रविंद्र यादव को कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। छानबीन के बाद पता चला कि आरोपी कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपियों का मृतक के परिवारजनों से पुराना विवाद रहा है। इसके चलते उन्होंने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के मोबाइल से ही उसके परिजनों को दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। हत्या के बाद आरोपी गूगल पर अपहरण और हत्या की सजा के मामले में जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें