फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: चितरई ग्राम में जलाशय में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो की मौत

Fri, 04 Nov 2022 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

गांव के चार बच्चे गांव के बाहर बने अस्थायी जलाशय में नहाने पहुंचे थे। नहाते-नहाते वे गहराई में चले गए, चारों बच्चे डूबने लगे। दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनकी उम्र नौ और दस साल है। 
विज्ञापन
छतरपुर जिले में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दुखद हादसा हो गया। दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनके साथ दो और बच्चे डूबे थे, हालांकि वे जैसे तैसे निकल गए थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को सहायता राशि देने की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा छतरपुर जिले के ग्राम चितरई में शुक्रवार दोपहर हुआ। बताया गया कि गांव के चार बच्चे गांव के बाहर बने अस्थायी जलाशय में नहाने पहुंचे थे। नहाते-नहाते वे गहराई में चले गए, चारों बच्चे डूबने लगे। जैसे-तैसे कर दो बच्चे बाहर निकले और मदद के लिए गांव की तरफ भागे। उन्होंने गांववालों को घटनाक्रम बताया और उन्हें जलाशय तक लाए। उसके बाद गांववालों ने बच्चों की तलाश शुरू की। दोनों बच्चों को निकालकर खजुराहो  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान  9 साल के हनी पिता सोनू अनुरागी और 10 वर्षीय लवकुश पिता गौरीशंकर अनुरागी के रूप में हुई। बाद में दोनों शवों को राजनगर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया व खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष पप्पू अवस्थी खजुराहो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने ट्वीट कर बच्चों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को सहायता राशि देने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि राजनगर विधानसभा के ग्राम चितरई में दो बच्चों के पानी में डूबने का शोक समाचार हृदय विदारक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकमय परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें