फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: नौगांव फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, पीतांबरा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे युवक

Mon, 22 Aug 2022 12:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक दतिया जिले के पीतांबरा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे। तीनों मृतक सतना जिले के रहने वाले हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में एक  विद्युत विभाग का जूनियर इंजीनियर भी शामिल है।
विज्ञापन
नौगांव में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दौरिया गांव के पास झांसी खजुराहो फोर लाइन का है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक दतिया जिले के पीतांबरा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे। तीनों मृतक सतना जिले के रहने वाले हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में एक  विद्युत विभाग का जूनियर इंजीनियर भी शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दौरिया गांव के समीप एनएच 39 होटल के पास ट्रक और ब्रेजा कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक केशव शुक्ला रीवा,  जिले का निवासी है, जो सतना जिले के बिरसनपुर में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थ था। वह अपनी कार से बिरसनपुर निवासी अपने 2 दोस्तों नीरज पांडे और श्रीराम गौतम उर्फ दीपू के साथ घूमने के लिए दतिया पहुंचा था।

लौटते समय तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान गाड़ी चला रहे युवक को सामने से तेज रफ्तार से आ रहा वाहन नजर नहीं आया और कार ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। घटना के बाद नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें