फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: मानवता शर्मसार, जन्म लेते ही नवजात बच्ची को पुलिया के नीचे फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Dec 2025 08:45 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

पुलिया के नीचे शॉल में लिपटी नवजात के मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल रैफर किया है, जहां उसका उपचार जारी है। लकड़ी बीनने के लिए पुलिया के पास गई महिलाओं को ये बच्ची वहां मिली थी।
विज्ञापन
जन्म लेते ही नवजात को पुलिया के नीचे फेंका, SNCU में भर्ती।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर ग्राम चुरारन के पास नीलम ढाबा के नजदीक एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद शॉल में लपेटकर नाल सहित पुलिया के नीचे फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक महिला अनीता बेगम लकड़ी बीनने के लिए पुलिया के पास गई थी। इसी दौरान उसे पुलिया के नीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाकर देखने पर अनीता बेगम और साथ मौजूद एक अन्य महिला को शॉल में लिपटी एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: Rewa News: पांच साल की बच्ची का लिवर फेल, डिप्टी सीएम ने पीएम एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स भिजवाया
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमीठा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से बच्ची को जिला अस्पताल छतरपुर रैफर किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नवजात को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और नवजात को छोड़ने वाले की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें