फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बेटी की ससुराल आए पिता पर दामाद ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, ग्रामीणों ने बचाया, हालत गंभीर

Wed, 09 Aug 2023 04:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे ससुराल वाले इसके चलते बेटी की सुसराल बात करने गए पिता पर दामाद ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी सेमरा में बुधवार सुबह अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे पिता पहलवान सिंह पर दामाद अखलेश ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में ससुर को इलाज के लिए बकस्वाहा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

विज्ञापन


छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी सेमरा में यह घटना घटित हुई। जब घोघरा गांव निवासी पहलवान पिता महाराज लोधी 45 वर्ष अपनी बेटी की ससुराल गढ़ी सेमरा गए थे। तीन महीने पहले ही बेटी का विवाह हुआ था और ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। आग में झुलसे पहलवान सिंह ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले काफी परेशान कर रहे थे। पिछले एक माह से लगातार वह प्रताड़ित कर रहे थे। इसलिए वह बुधवार सुबह बेटी के ससुराल गढ़ी सेमरा पहुंचे और दामाद से बात कर रहे थे। 

इसी दौरान दामाद अखलेश लोधी ने अपने साथी अंतू, छुट्टन व एक अन्य युवक के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और घर से भाग निकले। वह किसी तरह से घर से बाहर आया तो गांव वालों ने आग बुझाई और पुलिस को सूचित किया। उसके बाद उसे इलाज के लिए बकस्वाहा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और परिजनों को सूचित किया। 
विज्ञापन


विवाहिता को गायब करने का आरोप
हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं असोताल में इलाजरत  पहलवान के भतीजे देवी सिंह ने बताया कि इनकी बेटी को ससुराल वालों ने कहीं गायब कर दिया है। वह अपनी ससुराल में नहीं है और पिछले एक माह से विवाद चल रहा है। बुधवार को विवाद सुलझाने चाचा गढ़ी सेमरा गए थे जहां दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और छतरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें