फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी क्राइम: छतरपुर में अवैध हथियारों की दो फैक्ट्रियों पर छापा, कट्टे और हथियार बनाने का सामान बरामद

Mon, 07 Sep 2026 07:32 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में लवकुशनगर पुलिस ने दो अवैध हथियार फैक्ट्रियों पर छापा मारकर देशी कट्टे, अधबने हथियार और निर्माण उपकरण जब्त किए। कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार हुए। पूछताछ में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में हथियार सप्लाई का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लवकुशनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम किशनपुरा और उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के ग्राम खजुरिया पहरा में संचालित अवैध हथियार निर्माण के दो ठिकानों पर छापा मारकर देशी कट्टे, अधबने कट्टे और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई में दोनों फैक्टरी संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।

किशनपुरा में सूचना पर पहुंची पुलिस, कमरे से मिला हथियार बनाने का सामान

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीती रात लवकुशनगर थाना पुलिस रोड पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान ग्राम किशनपुरा में अवैध रूप से कट्टे बनाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली। यहां से 315 बोर का देशी कट्टा, 12 बोर का देशी कट्टा, अधबने कट्टों के सांचे, नाल और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण मिले। पुलिस ने मौके से ग्राम किशनपुरा निवासी जीतेंद्र उर्फ राजू राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी की निशानदेही पर महोबा में दूसरी फैक्टरी पर दबिश
पूछताछ में जीतेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पहरा में कामता प्रजापति अवैध हथियार बनाने का काम करता है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर वहां दबिश दी और कामता प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकाने से भी हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण बरामद किए गए।

विज्ञापन


पढे़ं: जहरीली शराब कांड में यूपी कनेक्शन पर बवाल: आमने-सामने आईं एमपी और यूपी पुलिस; ललितपुर ASP बोले- गलत जानकारी है

धुकनी, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन समेत कई उपकरण जब्त
पुलिस ने दोनों ठिकानों से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए हैं। इनमें लोहे की धुकनी, बांके, निहाई, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, हथौड़ी, लोहा काटने की आरी, पत्ती, रेती, प्लास, पेंचकस, लोहे की संसी, छेनी, स्प्रिंग और हैमर समेत अन्य सामग्री शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध हथियार बनाकर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में बेचने की बात बताई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार किसे बेचते थे और इनकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी।

दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट में केस
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतेंद्र उर्फ राजू राजपूत निवासी ग्राम किशनपुरा, थाना लवकुशनगर और कामता प्रजापति निवासी ग्राम खजुरिया पहरा, थाना कबरई, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जीतेंद्र के खिलाफ पूर्व में अवैध शराब से संबंधित दो अपराध भी दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लवकुशनगर में आयुध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे सहित थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें