फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: 'एक-दूसरे को मिटाने में खर्च न करें...' शंकारचार्य-संतों से ऐसा क्यों बोले धीरेंद्र शास्त्री

Sat, 30 Aug 2025 06:17 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Pt. Dhirendra Krishna Shastri: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश चारों मठों के पूज्य शंकारचार्यों, संतों, महात्माओं और कथावाचकों... से अपील की है। यह अपील सनातन धर्म के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि सभी पूज्य अपनी ऊर्जा, विद्युत्ता, तप, तेज, भजन, एक दूसरे को मिटाने में खर्च न करके सनातन को बढ़ाने में खर्च करें।
विज्ञापन
1 of 6
Pt Dhirendra Krishna Shastri Appeal: सनातन के लिए अपील करते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
Pt Dhirendra Krishna Shastri Appeal: कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं। अब उनकी एक अपील फिर से जोर पकड़ रही है। बता दें, छतरपुर के बागेश्वर महाराज तीन दिवसीय महाराष्ट्र के बागेश्वर बालाजी सनातन मठ (मुंबई) में गणेश उत्सव मनाने के लिए आए हुए थे, जहां अपने भक्त श्रद्धालुओं के आशीर्वचन के दौरान बागेश्वर महाराज ने देश के शंकराचार्यों सहित सभी सनातन धर्माचार्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी पूज्य अपनी ऊर्जा, विद्वत्ता, तप, तेज और भजन एक-दूसरे को मिटाने में खर्च न करके, सनातन को बढ़ाने में लगाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गणेश उत्सव के दौरान पूजा-पाठ करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
 शंकराचार्य सहित सभी धर्माचार्यों से की अपील
बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आदरणीय शंकराचार्य जी हमारे बहुत प्रिय हैं। भले ही वे हमें दो दिन गालियां दें, वह उनके वचन हमारे लिए आशीर्वाद समान हैं। श्री शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद जी महाराज सहित चारों शंकराचार्य, पुजारी, शारदा मठ, दक्षिण श्रृंगेरी और देश के सभी जगद्गुरु एवं कथा वाचकों अब समय आ गया है कि सब एक स्थान और एक मंच पर बैठें।
विज्ञापन

3 of 6
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गणेश उत्सव के दौरान आरती करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
'विवाद नहीं, संवाद का रास्ता'
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान कहा कि एक-दूसरे के छत्र के नीचे नहीं, बल्कि सनातन के छत्र के नीचे बैठकर देश और सनातन को बचाने का संकल्प लें। विवाद छोड़ें और संवाद का रास्ता चुनें, तभी भारत बड़े संकटों से बच पाएगा।
 

4 of 6
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
संत समाज से सामूहिक अपील
उन्होंने कहा कि मेरी बात का कोई बुरा न मानें। देश के सभी शंकराचार्यों, आचार्यों, जगद्गुरुओं, कथा वाचकों, संत-महंतों से यह अपील है कि यदि सनातन को बचाना है तो आपस में लड़ना बंद करें। पं. धीरेंद्र ने हाथ जोड़कर सनातन के लिए सामूहिक रूप से काम करने की भावुक अपील की।

ये भी पढ़ें: चांदी के रथ पर निकलेंगे सांवलिया महाराज, खूब उड़ेगा गुलाल, जुटेंगे 20 लाख भक्त; कब क्या?
विज्ञापन

5 of 6
बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूजा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
'अब संवाद की जरूरत'
बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आपसी संघर्ष से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि इससे सनातन धर्म कमजोर होगा। उन्होंने संत समाज से भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि हमें सनातन धर्म को बचाना है, तो आपसी मतभेद और टकराव छोड़कर संवाद को प्राथमिकता देनी होगी। संतों का एकजुट होना ही भारत को बड़े संकटों से बचा सकता है।

ये भी पढ़ें: तूफान से भी तेज चलेगी ट्रेन, सैटेलाइट से खोजा अंग्रेजों के जमाने का ट्रैक, नमक के नीचे दबा था
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
'गालियां भी आशीर्वाद'
शुक्रवार को शास्त्री ने कहा कि आदरणीय शंकराचार्य जी हमारे प्रिय हैं। यदि वे हमें दो दिन गालियां भी दें, तो वह हमारे लिए आशीर्वाद ही है। लेकिन अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए खड़े हों। उन्होंने देशभर के कथावाचकों और संन्यासियों से आह्वान किया कि वे अपने तप, तेज और विद्वत्ता को आपसी प्रतिस्पर्धा में न गवाएं, बल्कि उसे सनातन धर्म के प्रचार और संरक्षण में लगाएं।

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: युगांडा की पीएम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की भेंट, बागेश्वर धाम मठ बनाने का मिला प्रस्ताव

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें