फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'मेरे बाप का बाप भी रेत खनन कर रहा हो तो कार्रवाई करो', मोदी के मंत्री को बैठक में क्यों आया गुस्सा

Wed, 28 Aug 2024 04:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर खनिज अधिकारी को फटकार लगाते हुए केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा कि कोई बार-बार शिकायत कर रहा है और आप कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी संलिप्तता है। कोई शिकायत लेकर आया है तो कार्रवाई करो। आंख बंद करके नौकरी मत करिए। 
विज्ञापन
पीछे हाथ बांधे खड़े खजिन अधिकारी को फटकार लगाते केंद्रीय मंत्री खटीक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अवैध रेत के काम में अगर मेरे बाप के बाप की भी संलिप्तता हो तो उस पर कार्रवाई कीजिए। यदि कोई शिकायत लेकर आया है, तो आप कार्रवाई कीजिए। आंख बंद करके नौकरी मत करिए। वैसे भी मध्य प्रदेश में बहुत शिकायतें हैं'। 

विज्ञापन




नाराजगी भरे ये शब्द हैं मोदी सरकार में मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के। केंद्रीय मंत्री खटीक को उनकी सरलता और सहजता के लिए पहचाने जाता है। लेकिन, मंगलवार को नाराज दिखाई दिए और उन्होंने छतरपुर जिले के खनिज अधिकारी को फटकार लगाई।  

दरअसल, मंगलवार को छतरपुर जिले में जनसुनवाई चल रही थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, छतरपुर कलेक्टर सत्येंद्र सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में एक सांसद प्रतिनिधि लिखित शिकायत लेकर केंद्रीय मंत्री खटीक के पास पहुंचा। उसने बताया कि जिले में अवैध रूप से रेत की बिक्री और खनन लगातार हो रहा है। यह शिकायत देखकर केंद्रीय मंत्री खटीक ने खनिज अधिकारी अमित मिश्रा को अपने पास बुलाया और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी अगर, आप कार्रवाई नहीं करते हैं तो इसका मतलब है कि विभाग की भी इसमें संलिप्तता है।
विज्ञापन


आंख बंद करके नौकरी मत कीजिए
खनिज अधिकारी से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा कि हिंदुस्तान में एक व्यक्ति (मैं) ऐसा है, जिसे रेत या इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं है। अगर, कोई बार-बार शिकायत कर रहा है और आप कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी संलिप्तता है। यदि कोई शिकायत लेकर आया है तो आप कार्रवाई कीजिए। आंख बंद करके नौकरी मत करिए। वैसे भी मध्यप्रदेश में बहुत शिकायतें हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें