फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: ओवरब्रिज निर्माण के दौरान 70 टन का गार्डर गिरा, क्रेन ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल

Fri, 21 Nov 2025 10:43 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर गार्डर चढ़ाने के दौरान गार्डर क्रेन के ऊपर गिर गया, जिससे क्रेन ऑपरेटर को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
ओवरब्रिज का गार्डर गिरने से उल्टी लटकी क्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हरपालपुर में हरपालपुर बायपास पर ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान एक गार्डर गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान दो क्रेनों की मदद से 70 टन वजनी एक गार्डर ब्रिज पर रखा जा रहा था। इस दौरान क्रेन ऑपरेटर धीरेंद्र यादव की लापरवाही के चलते गार्डर गिर गया। हादसे में क्रेन ऑपरेटर केबिन में फंस गया, जिसे गेट काटकर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर को बायपास निर्माण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी इलाज लिए छतरपुर ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: उच्च क्षमता वाली बिजली लाइनें बिछाने पर निजी भूमि मालिकों को अब मिलेगा 200%  मुआवजा
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सीमेंट का भारी गार्डर सीधे नीचे गिरा, जिससे बहुत तेज धमाके जैसी आवाज हुई और क्रेन उसके नीचे फंस गई। जिससे क्रेन ऑपरेटर धीरेंद्र यादव केबिन में फंस गया और क्रेन उल्टी होकर खड़ी हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बायपास निर्माण कंपनी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें