फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर में खड़ी बाइक को चालू करते समय लगी आग; धू-धू कर जली, हुई खाक

Sun, 19 Nov 2023 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur News: छतरपुर में एक बाइक को चालू करते समय उसमें आग लग गई। बाइक पर बैठ कर आए तीन युवकों के बजाय उसे एक राहगीर चालू कर रहा था। जानें उसने क्या बेवकूफी की।
 
विज्ञापन
जली बाइक को रोड से हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे में एक खड़ी बाइक में आग लगने का मामला सामने आया है। इससे बाइक पल भर में धू-धू कर जलने लगी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया। तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात शहर के छत्रसाल चौराहे की है। जहां बाइक चालक और प्रत्यक्षदर्शी शिवम पटेल ने बताया कि वह झमटुली बर्द्वहा का रहने वाला है। वह उसके दो साथियों सुखलाल प्रजापति और मनोज पटेल के साथ छतरपुर स्थित मनोज के कमरे पर बाइक से जा रहे थे। तभी वह रास्ते में बंद हो गई, जिसे वह चालू कर रहे थे। लेकिन वह चालू नहीं हो रही थी। इसी बीच एक अंकल आए, उन्होंने बाइक चालू करने के लिए अलग-अलग प्रयोग किए। तेल की पाइप निकाली, चोक दबाई और प्लग निकाला। इस दौरान बाइक की टंकी से पेट्रोल भी गिर गया। बाइक चालू की तो उसमें चिंगारी से आग लग गई। हम लोग बुझाना चाह रहे थे, तौलिया से भी बुझाया पर नहीं बुझी। आग ने भयानक रूप ले लिया तो हम लोग दूर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम ने बताया कि बाइक उनकी नहीं है किसी और व्यक्ति की छतरपुर तक मांगकर लाए थे। हम तीनों और अब उसमें आग लग गई है। एक तो बाइक हमारी नहीं दूसरे की है और वह भी जल गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें