फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा के साथी की हत्या, गाड़ी से रौंदा, भाजपा प्रत्याशी पटेरिया पर केस

Fri, 17 Nov 2023 06:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP Election 2023: राजनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक नातीराजा के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। उन्हें बचाते समय उनके साथी ड्राइवर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विधायक नातीराजा के साथ मृतक सलमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा पर गुरुवार रात जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान उन्हें बचाने की कोशिश में उनके साथी व ड्राइवर सलमान खान की हत्या कर दी गई। भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थकों ने गाड़ी रोक कर नातीराजा पर बंदूक तान दी थी। उन्हें बचाने के लिए सलमान आगे आए तो 20-25 बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों, कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर दिया। वे नीचे गिरे तो बदमाशों ने सलमान को गाड़ी से कुचला और भाग निकले। हत्या व प्राणघातक हमले के प्रयास के मामले में खजुराहो थाने में पटेरिया व उनके समर्थकों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास से संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर मतदान से एक दिन पहले यह हमला हुआ। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थक शराब बांट रहे थे। रात को जब इसकी सूचना विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा और उनके समर्थकों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और वहां यह वारदात हुई। नातीराजा और समर्थक हमले में गंभीर रूप से घायल सलमान को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां सलमान की जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रयास विफल रहे। इसके बाद नातीराजा अपने समर्थकों के साथ खजुराहो थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई। अरविंद पटेरिया खजुराहो सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खास बताए जाते हैं। राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने आरोपों का खंडन किया है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात लगभग तीन बजे सूचना मिली थी कि रलिया फॉल से तोरिया की तरफ जो रास्ता जाता है, वहां भाजपा के प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के साथ कुछ गाड़ियां थीं। कांग्रेस के प्रत्याशी नातीराजा के समर्थक भी अपनी गाड़ियों में थे। इसी दौरान विवाद के बाद हमला किया गया। इसमें सलमान की मौत हो गई।
विज्ञापन




विधायक नातीराजा रोते दिखे
नातीराजा ने थाने में पुलिस अधिकारियों से पटेरिया पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। नातीराजा ने रोते-बिलखते कहा कि हमें जीने का अधिकार भी नहीं है। यह कैसी सरकार है। नातीराजा ने कहा कि उन लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि चढ़ा दो गाड़ी इन पर। मैं गाड़ी में आ गया, लेकिन सलमान नहीं आ सका अंदर। प्रत्यक्षदर्शी शाहिद खान ने आरोप लगाया कि हम चार गाड़ियों में थे। पटेरिया के लोग शराब बांट रहे थे। नातीराजा की गाड़ी को रोका और जब सलमान बाहर निकले तो उन पर हमला कर दिया। पटेरिया के लोगों की 12-13 गाड़ियां थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस
इस हमले की घटना को लेकर कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजनगर के भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर खजुराहो थाने में धारा 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें