फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: न्याय के लिए भटक रहे भगवान, हनुमान की मूर्ति गोद में लेकर जनसुनवाई में पहुंचा पुजारी, जानें मामला

Wed, 16 Oct 2024 04:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर से अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, जिले में जनसुनवाई के दौरान एक मंदिर के पुजारी ने एसपी के सामने गोद में हनुमानजी की मूर्ति लेकर गुहार लगाई है। पुजारी का कहना है, कुछ दबंगों ने भगवान की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब एक पुजारी गोद में हनुमानजी की मूर्ति लेकर पहुंच गया। इसे देखकर कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया कि आखिर क्यों गोद में भगवान हनुमानजी को लेकर आए हैं।

विज्ञापन


वहीं, पुजारी पुरुषोत्तम नायक ने एसपी और कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि नौगांव तहसील के फुलवारा गांव के मंदिर की जमीन पर दबंग लोग कब्जा करे हैं। वह साल 2016 में और 2022 में दो बार सिविल कोर्ट से केस जीत गए हैं। तब से अब तक सिविल न्यायालय के फैसले को अमल में नहीं लाया गया और न ही लाया जा रहा है। फैसले के पक्ष में आने के बाद भी उसे उस जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है और भगवान विराजमान नहीं हो पा रहे हैं। साल 2016 से वह भगवान को ऐसे ही लेकर भटक रहा है और जहां भी जाता है, अपने भगवान को लेकर जाता है। इसके पूर्व भी वह कई बार इसी तरह एसपी और कलेक्टर के पास आ चुका पर कुछ नहीं हुआ।

अधिकारियों को हकीकत बताने भगवान को साथ लेकर आया
पुजारी का कहना है कि जिस मंदिर में हनुमानजी की मूति बिराजना है और वह हनुमान जी को गोद में लिए भटक रहा है। आज वह अधिकारियों को प्रत्यक्ष बताने के लिए इस बार हनुमानजी को साथ लेकर आया है। ताकि अधिकारियों को भी वस्तुस्थिति ज्ञात हो सके कि कैसे दुनिया का पालनहार करने वाले मंदिर में विराजमान होने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


कई साल से लगा रहा चक्कर
आरोप है कि वह कई साल से आदेश को अमल में लाने और कब्जा दिलाने के लिए चक्कर लगा रहा है। बावजूद इसके अब तक कुछ हाल नहीं हो सका। वह अधिकारियों के चक्कर लगा-लगा कर परेशान है। उसे दिया जाता है तो सिर्फ आश्वासन और तारीख। वहीं, अब पुजारी के आवेदन पर ADM ने संबधित SDM से तत्काल बात करते हुए इस मामले को तत्काल निराकरण करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें