फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बाबा बागेश्वर ने दिल्ली हादसे की निंदा की, बोले- जब तक तन में प्राण हैं, धर्म की रक्षा करते रहेंगे

Tue, 11 Nov 2025 08:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

देशभर में सनातन एकता का संदेश लेकर निकले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली हादसे की निंदा करते हुए कहा कि सनातनियों को कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
बाबा बागेश्वर ने की दिल्ली हादसे की निंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सभी सनातनियों को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से निकले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातनियों को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सोमवार शाम दिल्ली में हुए हादसे की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कट्टरपंथी और मजहबी सोच रखने वाले तत्व लगातार समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे कृत्य उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन

 

पदयात्रा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
पं. शास्त्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे विश्व में हिंदू सुरक्षित और संगठित रहें। इसके लिए संगठन और एकता अनिवार्य है। पदयात्रा के माध्यम से यही संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक तन में प्राण हैं। भारत और सनातन धर्म के लिए कार्य करते रहना ही हमारा संकल्प है।

महाराज श्री ने कहा कि कुछ तत्व सनातनियों को भयभीत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सनातनी न कभी डरे हैं और न ही पीछे हटेंगे। ईश्वर की कृपा और सनातन समाज के आशीर्वाद से यह यात्रा पूरी होगी। हिंदुओं में एकता स्थापित करना ही हमारा उद्देश्य है।

यात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने रास्ते में लगाई चौपाल - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के दौरान बागेश्वर महाराज सड़क पर ही बैठकर गांव-गांव के लोगों के साथ चौपाल लगा रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण वे ग्रामीणों के बीच बैठकर संवाद कर रहे हैं और लोगों से सनातन एकता पदयात्रा का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। ग्रामीण दूर-दूर से पहुंचकर महाराज श्री के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।

दिल्ली हादसे के बाद पदयात्रा की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा के लिए तीन अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं और यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

दिव्यांग के साथ सड़क पर बैठकर की वार्ता - फोटो : अमर उजाला
पलवल निवासी दिव्यांग युवक कर्मवीर महाराज श्री की झलक पाने के लिए भीड़ में मौजूद था। जब महाराज श्री ने उसे देखा, तो तुरंत बुलाकर आशीर्वाद दिया। अत्यधिक भीड़ के बावजूद वे स्वयं जमीन पर बैठकर उससे बात करने लगे।

महाराज यात्रा के दौरान समरसता का संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने सड़क पर ही सफाईकर्मियों के साथ बैठकर भोजन किया। कुछ दूरी चलने के बाद उन्होंने रस्सियों के माध्यम से भीड़ नियंत्रित करने में जुटे सागर शिष्य मंडल के युवाओं के साथ चाय पी।

पदयात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों की गूंज - फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा के दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। डीजे पर बज रहे भक्ति गीत युवाओं में उत्साह भर रहे हैं। यात्रा में शामिल युवा राम नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि राम नाम से उन्हें थकान नहीं होती, बल्कि ऊर्जा मिलती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक जय श्रीराम के नारों से जोश में यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

यह यात्रा कई मायनों में अनोखी है। इसमें जहां छोटे बच्चे उत्साह से चल रहे हैं, वहीं 80 से 90 वर्ष तक के बुजुर्ग भी हिंदू राष्ट्र के सपने को साकार करने के लिए महाराज के साथ कदम मिला रहे हैं। 

यात्रा में पहुंचे वरिष्ठगण - फोटो : अमर उजाला
बिहार की 90 वर्षीय इंदु देवी महाराज से मिलकर भावुक हो उठीं। उन्होंने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और यात्रा की सफलता की कामना की। वहीं नेपाल की 70 वर्षीय ईसुरी देवी महतो ने उम्मीद जताई कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा और नेपाल फिर से अपने गौरव को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

बाबा के दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के चौथे दिन विराम के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलवल स्थित सिद्धपीठ पंचवटी आश्रम के महामंडलेश्वर ऋषि कुमार दास महाराज ने की। कार्यक्रम में संतों और राजनेताओं ने हिस्सा लिया।

प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने अपने भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। मंच पर मेरठ, अयोध्या, बुंदेलखंड और वृंदावन के कई संत उपस्थित रहे। वहीं सांसद मनोज तिवारी, गायक और सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें