फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2025: छतरपुर की बेटी ने बजाया देश में डंका, भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के घर जश्न का माहौल

Mon, 03 Nov 2025 01:53 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में भारत के दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर जश्न का माहौल है। क्रांति गौड़ भारतीय महिला टीम में तेज गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
जीत के बाद क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर जश्न - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर देश और जिले का नाम रोशन करने वाली क्रांति गौड़ के घर घुवारा गांव में उत्सव जैसा माहौल है। भारतीय टीम के शानदार जीत और क्रांति गौड़ की टीम में मौजूदगी से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


जैसे ही टीवी स्क्रीन पर मैच के रोमांचक पल आते हैं हर चौके और छक्के पर पटाखे फोड़े गए। लोग झूम-झूमकर भारत माता की जय और क्रांति गौड़ जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।  महिलाएं ढोलक की थाप पर गाने गा रहीं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। एक छोटे से गांव की बेटी को खेलते देख लोगों में भारी खुशी देखने को मिली। क्रांति गौड़ के घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और नगरवासी इकट्ठा होकर मैच का आनंद ले रहे, मिठाइयां बांटी जा रही और घर के बाहर रंगोली और झंडियों से सजावट की गई।

जीत के बाद भावुक हुआ परिवार
भारत की जीत के बाद क्रांति के पिता और परिवारजन गर्व से भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि क्रांति बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद जुनूनी थी। अब जब वह भारतीय टीम का हिस्सा बनी है तो यह हमारे परिवार के साथ पूरे छतरपुर जिले के लिए गर्व का दिन है।  क्रिकेटर क्रांति गौड़ की बहन रोशनी ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि भारत ने पहली बार विश्व कप जीता है। मेरी बहन क्रांति भी टीम का हिस्सा थी और उसने पहली बार विश्व कप खेला है। हमें बहुत खुशी है कि टीम जीत गई। जब वह घर लौटेगी तो हम उसका भव्य स्वागत करेंगे। भारतीय टीम के लिए खेलना उसका सपना था और उसे अब तक हर मैच में खेलने का मौका मिला।"
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के लिए क्रांति बनी प्रेरणा
गांव की महिलाओं और लोगों ने भी कहा कि क्रांति ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। स्थानीय युवाओं ने कहा कि क्रांति उनकी प्रेरणा बन गई हैं और अब वे भी खेल को करियर के रूप में आगे बढ़ाने का सपना देख रहे हैं।

छतरपुर और आसपास के इलाकों में भी क्रांति की कामयाबी की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो गई है। फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर लोग उनकी फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्रांति गौड़ के घर के बाहर जमकर आतिशबाजी - फोटो : ANI
आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न 

महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने जैसे ही खिताब अपने नाम किया, वैसे ही छतरपुर में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मुंह मीठा करवाया और भारत जिंदाबाद और क्रांति जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें