फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: आप प्रत्याशी का पैसे देने वाला वीडियो वायरल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Thu, 16 Nov 2023 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP Election: छतरपुर जिले में आप प्रत्याशी द्वारा प्रचार के दौरान पैसे देने का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
पैसे देते हुए आप प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में आप प्रत्याशी द्वारा पार्टी के प्रचार में एक व्यक्ति को पैसे देने का वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर विधानसभा छतरपुर का है। जहां से आप पार्टी के प्रत्याशी बेनी प्रसाद चांसोरिया का यह वीडियो है, जिसमें वह एक व्यक्ति जो कि एक वाद्य यंत्र बजा रहा था उसे जेब से निकालकर 100 रुपये का नोट दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके साथ पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता चिरैया प्रजापति भी उसे 100 रुपये का नोट देती नजर आ रहीं हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में जब हमने आप प्रत्याशी बीपी चंसोरिया से बात करनी चाहिए तो उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं, इस बाबत जब हमने छतरपुर एसडीएम बालवीर रमन सिंह से बात की तो उनका कहना है कि वीडियो हमारे पास आया है उसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच उपरांत सही पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो SDM तहसील कार्यालय के गेट का है, जहां फार्म भरने (फार्म भरने की आखिरी तारीख में) के दिन उन्होंने यह पैसे दिये। जिसे कि आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है।

बता दें कि छतरपुर जिले में पहले भी बिजावर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव और उनकी पत्नी पर पैसे देने के मामले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हो चुका है। हालांकि इस मामले में अब देखना यह होगा कि उक्त मामले में कब तक क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें