फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा के चुनाव सहप्रभारी ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में ली सदस्यता

Sun, 29 Oct 2023 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए बनाये गए चुनाव सह प्रभारी कुशवाहा समाज के दिग्गज भाजपा नेता राकेश उर्फ बबलू कुशवाहा ने पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
भाजपा के चुनाव सहप्रभारी ने थामा कांग्रेस का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा के हाल ही में विधानसभा चुनाव के लिए बनाये गए चुनाव सह प्रभारी कुशवाहा समाज के दिग्गज नेता राकेश उर्फ बबलू कुशवाहा ने पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तेजी से हुए इस घटनाक्रम से भाजपा सन्न हो गई, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह की रणनीति एक बार फिर कारगर साबित हुई।
विज्ञापन


राकेश कुशवाहा को दमोह में आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तथा नातीराजा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया। बता दें कि कुशवाहा समाज के साथ-साथ क्षेत्र में गहरी पकड़ रखने वाले राकेश कुशवाहा चन्द्रनगर से सरपंच होने के साथ ही सरपंच संघ के अध्यक्ष भी हैं। पिछले कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे,जिन्हें मनाने के लिए पार्टी ने पूरे प्रयास किये लेकिन वे सारे विफल साबित हुए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें