फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: पति-पत्नी के विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक जहर; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 28 Oct 2023 05:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: छतरपुर में पति से कहासुनी के बाद एक नवविवाहिता ने कीटनाशक जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति ने पत्नी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। वहीं, इलाजरत पत्नी ने भी अपनी गलती मान ली है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती नवविवाहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में एक महिला ने पति से कहासुनी होने पर कीटनाशक दवा खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके बाद महिला के परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम रामनगर निवासी विमला प्रजापति (25) पत्नी ओमप्रकाश प्रजापति है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी विमला महाराजपुर की रहने वाली है। वह उससे अभद्रता और गाली देकर बात करती है। इस बात की सबूत यानी रिकॉर्डिंग उसके पास है। वहीं, पत्नी का कहना है कि यहां मेरी गलती है कि मैं अपने पति से गलत और अभद्र भाषा का प्रयोग करती हूं। जो कि मुझे नहीं करना चाहिए। मैनें अपनी मर्जी से गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया, पर अब आगे से नहीं करूंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें