फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaKumbh Train: हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की लगी भीड़, 5 मेला स्पेशल ट्रेन गुजरी

Tue, 11 Feb 2025 08:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। पांच मेला स्पेशल ट्रेन गुजारी गई है। वहीं, तुलसी एक्सप्रेस 14 घंटे और संपर्क क्रांति साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
स्टेशन पर महाकुंभ श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज में महाकुंभ पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए। सोमवार रात हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बीते चार दिनों से श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ आ रही है। उसके लिए आरपीएफ और थाना हरपालपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सुरक्षित बैठाकर रवाना कर रहे हैं।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोमवार को झांसी रेल मंडल द्वारा झांसी से हरपालपुर होते हुए प्रयागराज के लिए पांच मेला स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस 14 घंटे और मानिकपुर से हज़रत निजामुद्दीन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से हरपालपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।

हरपालपुर स्टेशन प्रबंधक आरके मिश्रा ने बताया कि पहली मेला स्पेशल ट्रेन क्रमांक 00076 रात 21.58 बजे पहुंची। इसके बाद दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन 01804 रात 22:42 बजे हरपालपुर स्टेशन पहुंची। इस दौरान इन मेला स्पेशल ट्रेनों की गेट नहीं खुलने श्रद्धालुओं से खचाखच भरी होने के चलते हरपालपुर स्टेशन से प्रयागराज जाने वाले यात्री सवार नहीं हो सके।
विज्ञापन


इस दौरान रेल सुरक्षा बल बार-बार श्रद्धालुओं से अपील करते रहे। सभी लोग संयम बरते अभी और भी मेला स्पेशल ट्रेन पीछे आ रही हैं। फिर तीसरी मेला स्पेशल ट्रेन क्रमांक 00088 11 बजे रात हरपालपुर स्टेशन आई। जहां रेल सुरक्षा बल थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ट्रेन के गेट खुलवा कर यात्रियों को ट्रेन में बैठाया। लेकिन यात्रियों की भीड़ कम नहीं होने से चलते रात 1:25 पर मेला स्पेशल 00082 एवं रात 2:32 बजे 00078 मेला ट्रेन आने के बाद स्टेशन से सभी श्रद्धालुओं को प्रयागराज रवाना किया जा सका। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर थाना पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल सहित राजस्व अमला पूरी तरह अलर्ट रहा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें