फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: कुशियार नदी उफान पर, गौरिहार-सरवई मार्ग पर आवागमन बंद

Thu, 22 Sep 2022 08:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कुशियार नदी उफान पर है। नदी के उफान पर होने के चलते गौरिहार-सरवई मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। फिलहाल, लोग अपने गाड़ियों से गुरुवार शाम तक नदी के उफान को कम होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
कुशियार नदी उफान पर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के गौरिहार तहसील अंतर्गत गौरिहार-सरवई मार्ग पर कुशियार नदी के उफान पर होने की वजह से आवागमन अवरूद्ध हो गया है। गुरुवार सुबह से ही पानी नदी के रिपटे के ऊपर से जा रहा है, जिसकी वजह से गौरिहार-सरवई मार्ग अवरूद्ध है और सैकड़ों लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


नदी के रिपटे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। सैकड़ों की तादाद में लोग नदी के पानी के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, किसी तरह के कोई दुर्घटना न हो इसके लिए नदी के दोनों छोर में गौरिहार और सरवई पुलिस के जवान तैनात रहे।

लोगों का कहना है कि गौरिहार-सरवई के बीच में पड़ने वाले इस नदी का रिपटा की ऊंचाई बहुत ही कम है, जिसकी वजह से जरा सी बारिश में ही रिपटे के उपर पानी आ जाता है और लोगों को परेशान होना पड़ता है। यही सिलसिला कई दशक से चला आ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द ही यहां पुल का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें, गौरिहार में तहसील और जनपद मुख्यालय हैं। ऐसे में सरवई और आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोग प्रतिदिन गौरिहार और सरवई आना-जाना करते हैँ। फिलहाल लोग शाम तक नदी के पानी के कम होने का इंतजार करते नजर आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें